सीरिया के विदेश मंत्री ने कहा है कि आंकवादी गुट आईएसआईएल की समस्या का समाधान तुर्की के हाथ में है।
वलीद मुअल्लिम ने कहा है कि यदि संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद तुर्की को अपनी सीमाएं नियंत्रित करने के लिए बाध्य न करे तो इस आतंकवादी गुट के विरुद्ध की जाने वाली कोई भी कार्यवाही सफल नहीं रहेगी।इस संबंध में लेबनान के एक वरिष्ठ टीकाकार मोतसिम हमादा ने कहा है कि तुर्की, सीरिया के संबंध में शत्रुतापूर्ण नीति अपनाए हुए है और वह सदैव इस देश की सरकार को गिराने का प्रयास करता रहता है और इसी परिप्रेक्ष्य में वह आतंकवादी गुट आईएसआईएल का समर्थन करता है जिस प्रकार से कि उसने इराक़ के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप के लिए भी इस गुट को प्रयोग किया है।
1 दिसंबर 2014 - 18:16
समाचार कोड: 655342
सीरिया के विदेश मंत्री ने कहा है कि आंकवादी गुट आईएसआईएल की समस्या का समाधान तुर्की के हाथ में है।